Thursday, February 26, 2026
Home बॉलीवुड Bigg Boss 11: शिल्पा ने दिखाया अपना दम, घर से भाग खड़े...

Bigg Boss 11: शिल्पा ने दिखाया अपना दम, घर से भाग खड़े हुए विकास!

बिग बॉस घर में शुरुआती हफ्तों में वह सबकुछ देखने को मिला जो कई हफ्तों बाद होता है. हमारी भोली भाली ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच जंग जारी है. शिल्पा शिंदे ने खुलेआम ये भी ऐलान कर दिया है कि वे विकास की जिंदगी को घर के अंदर नरक बना देंगी. और जैसा उन्होंने कहा था, वे वैसा ही कर रही हैं. उन्होंने विकास की थाली से खाना खाया. विकास ने उनके माथे पर टच किया, और बात कई बार आगे बढ़ते-बढ़ते रुक गई. लेकिन हर बात के बावजूद शिल्पा नहीं रुकीं.

इसके बाद फिर नॉमिनेशन प्रक्रिया में हिना खान का नाम आया तो उनका भी मूड ऑफ हो गया. विकास के जमीन पर अंडे फेंकने की वजह से दोनों के बीच तनाव पहले ही पैदा हो गया गया था. फिर दिखाया गया कि विकास औऱ हिना खान आपस में झगड़ रहे हैं. यही नहीं घर के अधिकतर सदस्य विकास के खिलाफ हो गए हैं. इनमे हिना ने भी विकास को कहा कि जो शिल्पा कर रही है, वही सही है, और अब मैं भी ऐसे ही करूंगी. इसके चलते विकास घर के बाकी सदस्यों के साथ भी उलझ गए हैं. यही नहीं, खबर आ रही है कि वे बिग बॉस के घर से गुस्से में एग्जिट कर गए हैं. देखना यह है कि वाकई विकास घर से जाने का इरादा रखते हैं या फिर ये सब वे खुद को घर से एविक्ट होने से बचाए जाने के लिए कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2