
मेष राशि
कार्य को मन लगाकर करें, सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने खर्चों पे नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात संभव। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। सुख शांति का वातावरण रहेगा।

मिथुन राशि
व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यस्तता रहेगी। परिश्रम का फल प्राप्त होगा। घर में क्लेश से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। किसी से मन मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि
स्वयं पर विश्वास रखें। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्रों से सलाह लें। मेहमानों का आगमन संभव। परिवार में सुख शांति। स्वास्थ्य उत्तम।

सिंह राशि
व्यापार व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे साथ ही खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी चिंता और तनाव में कमी हो सकती है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात संभव हो सकती है।
कन्या राशि
समय आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति पहले से उत्तम हो सकती है। परिवार व मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। और मन शांत रहेगा।

तुला राशि
योजनाएं विफल होंगी। क्रोध से परेशानी मिल सकती है । आत्मविश्वास बनाए रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। अधिक खर्च से बचें।
वृश्चिक राशि
नए पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव। मेहनत का प्रतिफल आपके सोचे अनुसार नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें।

धनु राशि
भविष्य की योजना बनाएंगे। आपके प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है। और आपका स्वस्थ भी आपका साथ देगा । खानपान में सावधानी बरतें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
मकर राशि
आपको आपकी परिश्रम का फल मिलेगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा की संभावना भी हो सकती है।

कुंभ राशि
कामकाज के लिए समय उपयुक्त है। वही नकारात्मक विचारों से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और अपने जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।
मीन राशि
अनजान भय के कारण सुख में कमी आएगी। परिश्रम से लाभ संभव है परन्तु जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।


