Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने छात्रों को...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने छात्रों को पढ़ाया पत्रकारिता का पाठ!

बदलते दौर के साथ कुछ लोग पत्रकारिता का असल मतलब ही बदलते जा रहे हैं और इसको अपना व्यवसाय बना चुके हैं और इसकी एक अलग ही परिभाषा बबना चुके हैं इन सब बातों को देखते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय में छात्रों को मीडिया की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने अपने विशेष व्याख्यान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टीवी पत्रकारिता की बारीकियों और महत्व के बारें में बताया। कार्यक्रम की शुरूआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित कर हुई।

सीएम के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने देव संस्कृति विवि के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक पक्ष का गहन ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। साथ ही उन्होंने छात्रों को इस बात से भी अवगत कराया कि पत्रकार को कभी भी किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए और पत्रकार को निष्पक्ष की भावना से काम करना चाहिए साथ ही हर पल सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए।
भट्ट ने आधुनिक मीडिया और पत्रकारिता की बात करते हुए बताया कि आज अधिकतर मीडिया टीआरपी की दौड़ में नकारात्मक खबरों व सनसनीखेज खबरों को प्रकाशित करने में जुटे हैं। जिनका समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसके लिए आज के समय में पत्रकारों को सकारात्मक समाचारों को प्रमुखता से समाज तक पहँचाना चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular