Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्य के दुरस्त ग्रामीण क्षेत्रों के101 परिवारों को सरकार की तरफ से...

राज्य के दुरस्त ग्रामीण क्षेत्रों के101 परिवारों को सरकार की तरफ से दीपावली का तोहफा.

बड़ी खबर :प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार हंश फाउंडेशन के साथ मिलकर इस दिवाली से पहले राज्य के 101 विद्युत विहीन परिवारों को रोशन करने का काम कर रही है। जिसमे राज्य सरकार ने हंस फाउन्डेशन के जरिये राज्य के दुरस्त क्षेत्रों के 101परिवार को सोलर ब्रीफकेश एवं पावर बैक देकर घरों को रोशन करने का काम किया है।

सीएम आवास में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत , हंस फाउन्डेशन के संस्थापक माता मंगला देवी – भोले जी महाराज ने मिलकर राज्य के दुरस्त ग्रामीण क्षेत्रों के101 परिवारों को सोलर ब्रीफ केश देने का काम किया है। जिससे इन घरो में अब 24 घंटे रौशनी उपलब्ध रहेगी।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर घर को रोशन किया जाय और राज्य में भी भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है की 2018 तक सभी गाँव को रोशन कर राज्य में खुशहाली लायी जाय और इसी दिशा में अब सरकार ने हंस फाउन्डेशन के साथ मिलकर घरो को रोशन करने का काम किया है।

आपको बतादे कि सरकार ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से राज्य के दूरस्त पहाड़ी क्षेत्रों के वंचित हर घर को रोशन करने की दिशा में यह कदम उठाया है और प्रदेश के 15 हज़ार परिवारों में सोलर ब्रीफकेश और पावर पैक हंस फाउंडेशन बांटेंगा। राज्य सरकार और हंस फाउंडेशन ने एक हज़ार परिवार को हर महीने सोलर ब्रीफकेश और पावर पैक बांटने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड के 97 हजार परिवार बिजली से वंचित हैं, साल 2018 के अंत तक सभी परिवारों को बिजली से रोशन करने का सरकार का लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2