Homeबड़ी खबरइस मशहूर फिल्म डायरेक्टर ने आज दुनिया को कहा अलविदा!

इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर ने आज दुनिया को कहा अलविदा!

एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है मशहूर फिल्म डायरेक्टर और राइटर कुंदन शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बता दें कि उन्होंने मुंबई स्थित बांद्रा इलाके में अपने घर पर अंतिम सांस ली, कुंदन शाह 69 साल के थे, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में और लोकप्रिय टीवी शोज बनाए, उनके निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है और सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कुंदन 1983 की अपनी मोस्ट पॉपुलर फिल्म जाने भी दो यारों और टीवी सीरीज नुक्कड़ से मशहूर हुए थे, कुंदन शाह ने पुणे से डायरेक्शन का कोर्स किया था, उन्हें कॉमेडी फिल्में और नाटक बनाने में महारत हासिल थी। उन्होंने कॉमेडी फिल्म जाने भी दो यारों से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था, उन्होंने कभी हां, कभी ना, क्या कहना, खामोश, हम तो मोहब्बत करेगा, दिल है तुम्हारा जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया।
बताते चलें कि कुंदन शाह को फिल्म कभी हां, कभी ना के लिए बेस्ट मूवी का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, वह बहुचर्चित फिल्म जाने भी दो यारों के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए गए।

कुंदन शाह ने फिल्मों के बाद टीवी की रुख कर लिया था। उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरीज नुक्कड़, वागले की दुनिया और परसाई कहते हैं जैसे सीरियल्स बनाए, कुंदन शाह ने शाहरुख से लेकर प्रीति जिंटा तक कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। नवंबर 2015 में कुंदन शाह ने एक बड़ा ऐलान किया था जिसके बाद वह सुर्खियों में आए थे. देश में छाए असहिष्णुता विवाद पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 23 निर्देशकों के साथ नेशनल अवॉर्ड को लौटाने की घोषणा की थी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular