Homeब्रेकिंग न्यूज़इस एक साल के भीतर 10 लाख लोगों को रोजगार दे सकता...

इस एक साल के भीतर 10 लाख लोगों को रोजगार दे सकता है भारतीय रेलवे!

नई दिल्ली ; भारतीय रेलवे ने दिवाली से पहले ही लोगों को यह खबर सुनाकर दिवाली का एक बड़ा तोफहा दिया है। दरअसल रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि देश में रेलवे के इकोसिस्टम से जुड़े समूचे क्षेत्र में अलग-अलग तरह के कामकाज से एक साल के भीतर ही 10 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हो सकता है। जैसा कि सब जानते हैं कि रेलवे हाल के कुछ महीनों में अपने कार्य को लेकर काफी आलोचना झेल चुकी है। इसका जिक्र करते हुए गोयल ने कहा- हमारे लिए पैसेंजर सेफ्टी सबसे अहम है। रेलवे ट्रैक्स के रखरखाव और मॉर्डनाइजेशन के लिए जल्द ही ग्लोबल टेंडर्स मंगाएंगे।

रेलवे में सेफ्टी मेजर्स पर गोयल ने बताया कि पैसेंजर सेफ्टी हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और इसके लिए फंड की लिमिट तय नहीं की गई है। हम इकोसिस्टम के जरिए एक साल में 10 लाख नौकरियां ला सकते हैं।
गोयल ने कहा- मैंने उन तमाम रेलवे ट्रैक्स को डायवर्ट किया है, जो अवेलेबल थे। सेफ्टी के लिए इन्हें बेहतर बनाया जाएगा। हम इसके लिए ग्लोबल टेंडर भी मंगाएंगे। इसके लिए ट्रैक्स की डबलिंग मुमकिन होगी और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा सकेगी। नए प्रोजेक्ट्स भी लाए जाएंगे।
बीते कुछ साल में भारत योग, आयुर्वेद, क्रिकेट और बॉलीवुड के लिए नाम कमा चुका है। सोच बदल रही है और देश बन रहा है। आज भारत को ऐसे देश के तौर पर देखा जाता है जो अपना काम पूरी ईमानदारी से करता है, हमारे यहां टेक्नोलॉजी में ग्रोथ बढ़ रही है।

साथ ही गोयल ने बताया कि सरकार रेलवे ट्रैक और सुरक्षा रखरखाव कार्यक्रम पर तेजी से आगे बढ़ रही है, इनसे अकेले 2 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं, गोयल ने कहा कि यदि मैं पाइपलाइन के निवेश को देखूं और उसे क्रियाशील करूं तो इससे मौजूदा परियोजनाओं में 2-2.5 लाख रोजगार पैदा किए जा सकते हैं।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular