Homeराज्यउत्तराखण्डरेलवे फाटक पर मिले युवक के शव के बाद रायवाला में कई...

रेलवे फाटक पर मिले युवक के शव के बाद रायवाला में कई संगठनों ने रोड़ पर डाला डेरा, धारा 144 लागू!

ऋषिकेश ;  राजधानी के रायवाला थाना क्षेत्र में लगातार 3 दिन से में तनाव बना हुआ है। रेलवे फाटक पर मिले एक व्यक्ति के शव मामले में आज शहर और धर्मनगरी सहित ऋषिकेश के कई संगठनों ने रायवाला में डेरा डाल दिया है। आलम यह है कि यहां सुबह से ही भारी मात्रा में कई संगठनों के लोग बाजार बंद करवाने में लग गए। उनकी मांग है कि अगर जल्द ही आरोपी को फांसी नहीं दी गई तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

यह था पूरा वाक्या
गौर हो कि बीते मंगलवार की रात हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर मुर्गी फार्म के नजदीक एक शख्स का शव मिला था। उसके पैर कटे हुए थे और सिर पर गहरी चोट भी थी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय रायवाला निवासी लक्ष्मण सिंह कलूड़ा के रूप में हुई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना रायवाला में धारा 302 का केस दर्ज किया गया था।

जांच में ये तथ्य सामने आया कि मृतक दूसरे समुदाय के व्यक्ति के मुर्गी फार्म में काम करता था और उसी की बेटी से मृतक का पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि मृतक लक्ष्मण सिंह पहले से शादीशुदा था। इस बारे में जब मुर्गी फार्म मालिक को जानकारी हुई तो उसने लक्ष्मण सिंह को चेतावनी देकर नौकरी से निकाल दिया। लेकिन लड़की की सगाई की खबर सुन लक्ष्मण सिंह 3 सितंबर को लड़की के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान उसका लड़की के भाई व पिता से झगड़ा हो गया। दोनों ने लक्ष्मण सिंह की पिटाई के बाद उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। दोनों नामजद अभियुक्त इस्लाम व उसके बेटे सलमान को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

अभी तक स्थिति है तनावपूर्ण
परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश का एक हिस्सा है। परिजनों के मुताबिक, दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। जांच के बाद पुलिस ने 3 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और आलम ये हुआ कि कल शाम हालात ज्यादा ही तनावपूर्ण हो गए थे।

पीएससी और पुलिस फोर्स है तैनात
पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी मात्रा में पीएससी के साथ-साथ देहरादून और ऋषिकेश की फोर्स को रायवाला थाना क्षेत्र में तैनात किया गया है। आज सुबह से ही सड़कों पर हिंदू संगठन के लोग मार्च कर रहे हैं और पूरा रायवाला सहित आधा ऋषिकेश विरोध प्रदर्शन के चलते बंद करवाया गया है। जबकि पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे।

धारा 144 लागू
रायवाला में भीड़ को बढ़ता देख और प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने रायवाला और ऋषिकेश में धारा 144 लागू कर दी है। लगातार रायवाला और ऋषिकेश में ऐसे संगठनों की मौजूदगी कल से बढ़ी है जो मृतक की तरफ से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने देहरादून से और फोर्स को मंगवा कर रायवाला ऋषिकेश में तैनात किया गया है।

सांप्रदायिक रूप देने की कोशिशों में शरारती तत्व
वहीं, खबर ये भी है कि कुछ शरारती तत्वों ने ऋषिकेश की सब्जी मंडी में कई दुकानों को आग के हवाले भी कर दिया है। मौके पर दमकल की गाड़ियों के साथ-साथ भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular