नई दिल्ली; पेट्रोल और डीजल पर केंद्र की तरफ से एक्साइज में कटौती के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की सरकारों वाले राज्यों में पेट्रोल और डीजल और सस्ते हो सकते हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी के शासन वाले सभी राज्य पेट्रोल और डीजल पर वैट में भारी कटौती कर सकते हैं। एक राज्य गुजरात ने वैट में कटौती के संकेत भी दे दिए हैं।नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र की तरफ से एक्साइज में कटौती के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की सरकारों वाले राज्यों में पेट्रोल और डीजल और सस्ते हो सकते हैं।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी के शासन वाले सभी राज्य पेट्रोल और डीजल पर वैट में भारी कटौती कर सकते हैं। एक राज्य गुजरात ने वैट में कटौती के संकेत भी दे दिए हैं।यहीं बताते चलें कि गुजरात की रूपानी सरकार ने संकेत भी दे दिया है कि जल्द पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की जा सकती है। पता हो कि जल्द ही गुजरात में विधासभा चुनाव भी शुरू होने जा रहे हैं और चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट कटौती की घोषणा कभी हो सकती है। बड़ी बात यह है कि देश के कुल 16 राज्यों में बीजेपी या इसकी सहयोगी सरकारें हैं।
बुधवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों से अपील करते हुए कहा कि वह पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कम से कम 5 फीसदी की कटौती करें, पेट्रोलियम मंत्री की इस अपील के बाद वित्तमंत्री ने भी सभी राज्यों से वैट कटौती की अपील की है। उनकी इस अपील के बाद गुजरात ने वैट घटाने के संकेत दे दिए हैं। ऐसी संभावना है कि गुजरात सहित भापजा के शासन वाले दूसरे राज्य भी वैट में कटौती का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें कि मंगलवार को ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज शुल्क में कटौती की घोषणा की थी, पेट्रोल पर एक्साइज शुल्क को 21.48 रुपए से घटाकर 19.48 रुपए किया गया था जबकि डीजल पर इसे 17.33 रुपए से घटाकर 15.33 रुपए प्रति लीटर किया गया है।
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 68.38 56.89
कोलकाता 71.16 59.55
मुंबई 77.51 60.43
चेन्नई 70.85 59.89
फरीदाबाद 68.59 57.38
गुरुग्राम 68.35 57.16
नोएडा 70.97 58.25
गाजियाबाद 70.85 58.15
अंबाला 67.97 56.79
देहरादून 71.42 58.91
भोपाल 74.72 63.19
चंडीगढ़ 68.52 57.70
जयपुर 70.09 60.88
लखनऊ 70.92 58.23
पटना 72.74 60.52
