Homeअंतर्राष्‍ट्रीयएक ऐसा मेला जंहा दूल्हों की लगती है बोली

एक ऐसा मेला जंहा दूल्हों की लगती है बोली

“दूल्हा बिकता है” आप सोच रहे होंगे की हम 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘दूल्हा बिकता है’ की बात कर रहे है। फिल्म देखने के बाद भी लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि भारत में ऐसा भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में दूल्हे बिकते हैं।

जी हां, यह बात सौ फीसदी सही है, जंहा दूल्हों की सौदेबाजी होती है, बिहार के मिथिलांचल यानी मधुबनी जिले में. यहां दूल्हों की मंडी ऐसे लगती है, वैसे ही जैसे कोई सब्जी, फल मंडी लगती है।

बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में ‘सौराठ सभा’ यानी दूल्हों का मेला, प्राचीन काल से लगता आया है। यह परंपरा आज भी कायम है। आधुनिक युग में इसकी महत्ता को लेकर बहस जरूर तेज हो गई है।मिथिलांचल क्षेत्र में मैथिल ब्राह्मण दूल्हों का यह मेला प्रतिवर्ष ज्येष्ठ या अषाढ़ महीने में सात से 11 दिनों तक लगता है, जिसमें कन्याओं के पिता योग्य वर को चुनकर अपने साथ ले जाते हैं और फिर ‘चट मंगनी पट ब्याह’ वाली कहावत चरितार्थ होती है।

इस सभा में योग्य वर अपने पिता व अन्य अभिभावकों के साथ आते हैं। कन्या पक्ष के लोग वरों और उनके परिजनों से बातचीत कर एक-दूसरे के परिवार, कुल-खानदान के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा करते हैं और दूल्हा पसंद आने पर रिश्ता तय कर लेते हैं।

सौराठ में शादियां तय करवाने वाले पंजीकार विश्वमोहन चंद्र मिश्र बताते हैं, “मैथिल ब्राह्मणों ने 700 साल पहले करीब सन् 1310 में यह प्रथा शुरू की थी, ताकि विवाह संबंध अच्छे कुलों के बीच तय हो सके। सन् 1971 में यहां करीब डेढ़ लाख लोग आए थे। 1991 में भी करीब पचास हजार लोग आए थे, पर अब आगंतुकों की संख्या काफी घट गई है।”

इस मेले के बारे में लोग बताते हैं कि राजा हरि सिंह देव ने दहेज प्रथा को रोकने के लिए इस मेले की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में इस मेले में लड़की पक्ष वाले वर की योग्यता के हिसाब से मूल्य निर्धारित करने लगे. इस वजह से इसका महत्व कम होने लगा है और आज ये मेला अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments