Homeराज्यउत्तराखण्डचर्चा में बंदूक प्रेमी बाबा,सोशल मिडिया में फोटो हुई वायरल

चर्चा में बंदूक प्रेमी बाबा,सोशल मिडिया में फोटो हुई वायरल

बड़ी खबर : एक तरफ जहां देश भर में बाबाओं को लेकर तमाम तरह के विवाद सामने आ रहे हैं, वहीं एक और बाबा चर्चा में आ गए हैं. इस बार चर्चा के केंद्र में ऋषिकेश के एक चर्चित बाबा अरुण महाराज अपने बन्दूक प्रेम के कारण हैं. बाबा को पहले सोना पहनने का शौक था अब हथियारों को शौक चढ़ गया है।

ऋषिकेश के पशुलोक कॉलोनी में स्थित आश्रम अवधूत बाबा के अरुण महाराज का बन्दूक प्रेम फेसबुक से वायरल हो रहा है। बाबा ने अपने फेसबुक एकाउन्ट से अपनी कुछ ऐसे ही तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें बाबा कहीं पर बन्दूक से निशाने लगाए हुए दिख रहे हैं तो कहीं बंदूकधारियों के बीच बैठे हुए हैं. उन्होंने खुद भी हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है।

सोशल मीडिया में लोग सवाल पूछ रहे है कि वैराग्य जीवन जीने वाले बाबा का बन्दूक प्रेम का क्या मतलब है। लोगो के मुताबिक बाबा अरुण महाराज फेसबुक पर ये फोटो डाल क्या साबित करना चाह रहे हैं। क्या समाज में शान्ति का सन्देश, ऐसी ही फ़ोटो से दिया जाएगा।

एक तरफ बाबा राम रहीम,आशाराम के प्रकरणो के बाद जहां देश भर में कई बाबाओं के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे बाबाओं से पीछा छुड़वाने के लिए अखाड़ा परिषद ने हाल ही में फर्जी बाबाओं की सूची भी जारी कर दी है। लेकिन उसके बावजूद भगवाधारी बाबाओं के विवाद खड़े करने का सिलसिला थम नहीं रहा………

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments