जेल में बंद अपने साथियो को चरस सप्लाई करना युवक को पड़ा महंगा,
RELATED ARTICLES
बड़ी खबर : राजधानी देहरादून पुलिस ने जेल में बंद अपने साथियो को चरस सप्लाई करने आय युवक को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के रोहतक निवासी आरोपी युवक से पुलिस ने अवैध चरस बरामद की है। पिछले दिनों देहरादून में एटीएम क्लोनिंग कर सेकड़ो लोगो को करोडो की धोखधड़ी करने वाले हरियाणा के रहने वाले गिरोह के कई सदस्यों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी युवको जेल में बंद अपने साथियो को चरस सप्लाई करने आया था।
देहरादून जिला कारागार सुधोवाला के डिप्टी जेलर राकेश वर्मा ने पुलिस को सूचना दी गयी की एक व्यक्ति जेल मे मिलने आया है और उसके पास अवैध चरस है इस सूचना पर चौकी प्रभारी झाझरा मय पुलिस बल के जेल पर पहुचे और जेल परिसर मैं मौजूद व्यक्ति हवन पुत्र राजवीर निवासी बालियान जिला रोहतक हरियाणा की तलाशी ली गयी तो इसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । जिस पर इस व्यक्ति को एन डी पी एस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर इस व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यह चरस को हरियाणा से लेकर आया था।और जेल मैं बंद अपने साथियों को देने आया था जो पूर्व मैं एटीएम क्लोनिंग मैं बंद हुए थे ।