Homeराज्यउत्तराखण्डCM त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा ऐलान,सरहद पर शहीद होने वाले जवान...

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा ऐलान,सरहद पर शहीद होने वाले जवान के परिजन को मिलेगी सरकारी नौकरी

बड़ी खबर : सैन्य बहुल क्षेत्र उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पर हमे गर्व है। हमारे प्रदेश के नौजवान मुल्क की हिफाजत के लिए सरहदों पर तैनात है वे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत और हमारा मान बढ़ाते हैं। ये बात राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत चीन-सीमा की रिमखिम पोस्ट के सुनील कैंप में हिमवीर जवानों के बीच कही है।

आईटीबीपी के हिमवीरों को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि सैनिक और उसके परिजनों के साथ हर वक्त राज्य सरकार है। इस मौके पर सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरहद पर शहीद होने वाले जवान के परिजनों को राज्य सरकार सरकारी नौकरी देगी। वहीं अपने बार्डर दौरे पर सीएम रावत ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें सरहद पर तैनात जवानो से मिलने का मौका मिला।

सीएम के इस वादे की जितनी तारीफ की जाए वो कम है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इस राज्य में कई कारगिल शहीद और दूसरे शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ किए गए सरकारी वादे आज भी अधूरे हैं। ऐसे में सरकार को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कही बात आज के बाद पत्थर की लकीर साबित हो और पूरे देश मे उनसे दूसरे राज्य भी प्रेरणा ले सकें ताकि सरहद पर बारूद और मौसम के मिजाज से बेपरवाह हमारा जवान बेफिक्र रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular