Homeराज्यउत्तराखण्डएक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आदेश देते उनके...

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आदेश देते उनके मंत्री!

बड़ी खबर : उत्तराखंड के एक मंत्री का अनुमोदन किया हुआ पत्र सोशल मिडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे इस पत्र में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उत्तराखंड के एक मंत्री,मुख्यमंत्री को कार्यवाही के लिए आदेश दे रहे है। लोग पत्र में मंत्री दुवारा मुख्यमंत्री के लिए लिखी भाषा पर सवाल उठा रहे है।

दरसल जनपद पौड़ी गढ़वाल के दुगडडा निवासी महावीर सिंह नेगी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पत्र लिखकर अपने बीमार बेटे का स्वास्थ का हवाला देते हुए उसकी पोस्टिंग लघु सिचाई खंड उधमसिंह नगर से हरिद्धार करने का अनुरोध किया है। जिस पर मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अनुमोदन कर मामले का परीक्षण कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। हालांकि प्रार्थी के काम का क्या हुआ, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन मंत्री दुवारा किया गया अनुमोदन पत्र सोशल मिडिया में वायरल हो गया है जिसमे लोग मंत्री की तरफ से मुख्यमंत्री के लिए की गई टिपणी पर एतराज जता रहे है लोग यंहा तक लिख रहे है कि मंत्री को मुख्यमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता है। हालांकि vision2020news.com इस पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। क्योकि ये पत्र मुख्यमंत्री और मंत्री की साख से जुड़ा हुआ है। लिहाजा सोशल मिडिया में वायरल हो रहे इस पत्र की जाँच होनी भी जरुरी है ताकि हकीकत सामने आ सके।   

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular