हेमकुंड,बद्रीनाथ की पहाड़ियों में बर्फ़बारी शुरू,राष्ट्रपति के बद्रीनाथ दौरे पर मौसम डाल सकता है खलल!

फाइल फोटो………….

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के सभी जिलों में हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वंही चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में भी दो दिन से हो रही लगातार मूसलाधर बारिश से तापमान में अचानक गिरावट आ गई  है। अगर बात करें हेमकुंड और बद्रीनाथ की, तो हेमकुंड सहित बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर बर्फवारी शुरू हो गयी है जबकि बद्रीनाथ समेत निचले इलाक़ों में जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग ठण्ड से ठिठुरने लगे हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को भगवान बद्रीनाथ जी के दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए मंदिर को फूलमालाओं से सजाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़े इंन्तजामात किये जा रहे हैं। लेकिन भारी बारिश के चलते प्रसाशन को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो राष्ट्रपति के बद्रीनाथ दौरे पर मौसम खलल डाल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here