Homeराज्यउत्तराखण्डमोदी सरकार का एक और झटका,बेनामी सम्पति रखने वालो का नाम बताएं,1...

मोदी सरकार का एक और झटका,बेनामी सम्पति रखने वालो का नाम बताएं,1 करोड़ इनाम पाएं

“फाइल फोटो”

बड़ी खबर : बेनामी संपत्ति रखने वालो की जानकारी देने वालो को केंद्र सरकार 1 करोड़ रूपए का इनाम देगी। साथ ही जानकारी देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखी जाएंगी। ताकि उसकी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा न हो। बेनामी सम्पति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी केंद्र सरकार अगले महीने बड़ा घोषणा कर सकती है। गौरतलब है कि बेनामी संपत्ति कानून को पिछले साल ही संसद में पारित किया गया था. लेकिन इसमें किसी को इनाम देने का प्रावधान नहीं रखा गया है। बेनामी संपत्ति रखने वालों का पता लगाना आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के लिए हमेशा से ही टेढ़ी खीर रहा है।

एनएनआई के मुताबिक बेनामी संपत्ति की जांच कर रही है जांच एजेंसियों को जानकारी मुहैया कराने वाले शख्स को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि सूचना देने वाले शख्स को कम से कम 15 लाख और अधिकतम 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा. इसके साथ ही उस शख्स की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी ताकि उसकी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा न हो।

माना जा रहा है कि वित्तमंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सीबीडीटी इसकी घोषणा अक्टूबर के मध्य या नवंबर के पहले हफ्ते तक इसकी घोषणा कर देगी.
आपको बता दें कि बेनामी संपत्ति एक्ट नवंबर 2016 को लागू किया गया था. इस कानून के आने के बाद से कई बेनामी संपत्तियों की पहचान हुई है. जिसमें बैंक डिपोजिट और कई अचल संपत्तियां शामिल हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments