राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। लेकिन दून शहर की सडको के डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का काम अभी भी चल रहा है। जाहिर सी बात है जब बारिश हो रही है तो पेंट डिवाइडर पर कैसे रुकेगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता की गाढ़ी कमाई को किस तरह MDDA द्वारा पानी की तरह बहाया जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे है बल्कि सोशल मिडिया में लोगो द्वारा यह खबरे फोटो सहित वायरल की जा रही है।

