Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड दून की सफाई का असर आज केदारधाम में भी दिखा।

दून की सफाई का असर आज केदारधाम में भी दिखा।

 रूद्रप्रयाग;   एक ओर जंहा शाह के दून आने से सफाई पर खासार ध्यान दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध केदारधाम में आज सेवा दिवस पर पुलिस के जवानों ने सफाई अभियान चलाकर केदारपुरी को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया।
चैकी इंचार्ज विपिन पाठक के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने केदारनाथ मंदिर परिसर, पैदल मार्ग समेत पूरी केदारपुरी में प्लास्टिक कचरे के साथ ही सभी प्रकार का कूड़ा करकट एकत्रित किया। जवानों ने केदारपुरी को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और सभी श्रदालुआंे से अपील की कि वह केदारपुरी को साफ सुथरा रखने में अपना अमूल्य सहयोग दंे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2