Homeराज्यउत्तराखण्डशिक्षा विभाग का बंटाधार करते शिक्षा मंत्री!

शिक्षा विभाग का बंटाधार करते शिक्षा मंत्री!

बड़ी खबर :  प्रदेश के शिक्षा मंत्री की मंशा है की वो शिक्षा महकमे में सुधार लाकर नई क्रांति ला देंगे। हलाकि उनकी सोच एक दम सही है लेकिन सोमवार को सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता को परखने पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे शिक्षिका से पूछे गए अपने ही सवालो पर घिर गए है। वंही इस घटनाक्रम से सरकार की छवि भी ख़राब हो रही है दरसल सोमवार को देहरादून के शहीद नरपाल सिंह राजकीय इंटर कालेज थानो का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के आलावा शिक्षकों से भी कई सवाल किए… इसी दौरान उन्होंने केमिस्ट्री की शिक्षिका से सवाल पूछा कि ‘बताओ माइनस-प्लस-माइनस’ क्या होता है,तो वंही शिक्षिका ने सवाल कन्फर्म करने के लिए मंत्री जी से पूछा कि दो माइनस और एक प्लस है इस पर मंत्री जी  शिक्षिका पर भड़क गए और उन्होंने सख्त अंदाज में शिक्षिका को डांट भी लगा डाली। शिक्षा मंत्री पांडे के सवाल जवाब और डांट का वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर बहस भी छिड़ी हुई है।

इस मामले में शिक्षकों ने मंत्री के प्रश्न पर ही सवालों की बौछार कर दी है। शिक्षा मंत्री के शिक्षिका को डांटने के अंदाज पर भी शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। मंत्री ने क्लास से जाते वक्त कहा था कि महिला हो, इसलिए छोड़ रहा हूं। वर्ना कड़ी कार्रवाई करता। गणित और कैमिस्ट्री के शिक्षकों से इस बारे में पूछा तो उनका जवाब था कि प्लस-माइनस के सवाल सिर्फ गणित में होते हैं। कैमिस्ट्री में ऐसे सवाल नहीं होते। रासायनिक समीकरणों में अंकों का प्रयोग भर होता है। गणित में भी जब तक कोई अंक साथ नहीं होगा तब तक उत्तर देना मुमकिन नहीं होता। दूसरा, प्लस-माइनस के सवाल जोड़ व गुणा दोनों तरीकों से हल किए जाते हैं। मंत्री ने यह नहीं पूछा कि सवाल का हल जोड़कर निकालना है या गुणा करके।

सोशल मीडिया में मंत्री पर सवालो की बौछार 

 शिक्षा मंत्री के औचक निरिक्षण के वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खुब चुटकियां ली जा रही हैं। ज्यादातर शिक्षकों ने सवाल पूछने के तरीके को गलत बताया है और शिक्षिका को डांटने के तरीके को भी। यही नहीं सोशल मिडिया में लोग मंत्री जी की एजुकेशन पर  सवाल उठा रहे है. वंही स्कुल का निरिक्षण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविन्द्र पांडेय कक्षाओं में स्टाफ और गनर के साथ जाने पर भी सवाल उठ रहे है

शिक्षा मंत्री का दावा 

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि ‘मैंने भी साइंस पढ़ी है। गणित में माइनस प्लस माइनस का योग प्लस होता है जबकि कैमिस्ट्री में योग माइनस हो जाता। यह मेरा दावा है और सवाल भी बिलकुल सही था। मेरा उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना है।’

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular