Homeराज्यउत्तराखण्डवित्तमंत्री प्रकाश पंत की बेटी नमिता बनी आर्मी अफसर

वित्तमंत्री प्रकाश पंत की बेटी नमिता बनी आर्मी अफसर

नमिता पंत का जन्म 10 मई 1990 को पिथौरागढ़ के खड़कोटगांव में हुआ था। नमिता ने 2012 में एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा से बीए-एलएलबी करने के बाद 2016 में एलएलएम में गोल्ड मेडल हासिल किया है। नमिता के आर्मी अफसर बनने की ख़बर के बाद से वित्त मंत्री के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नमिता पंत ने ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से पास आउट होने के साथ-साथ पासिंग आउट परेड का नेतृत्व भी किया। पूरे देश से सिर्फ चार लड़कियों ने एसएसबी क्वालिफाई किया था। इसमें उत्तराखंड से सिर्फ नमिता का चयन हुआ है। नमिता को सेना में जेएजी ब्रांच जज एडवोकेट जनरल में आर्मी अफसर की उपाधि मिली है। देश के गिने चुने नेताओं के बच्चे ही देश रक्षा में तैनात आर्मी में है। ऐसे में उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पन्त की पुत्री ने आर्मी को ज्वाइंन कर युवाओं को एक नई राह दी है। वहीं महिलाओं को भी सशक्तिकरण का संदेश दिया है।
बेटी का आर्मी अफसर बनने के बाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने फेसबुक में फोटो शेयर कर अपनी फेसबुक वॉल में लिखा है……
नन्ही कली अब बड़ी हो गई,
माता पिता की आंखों का उजियाला हो गई।।
शिक्षित होकर जीवन में विजेता हो गई,
भाई के हाथों में रक्षा सूत्र बांधने वाली बिटिया, आज देश की रक्षा के लिए तैयार हो गई।।
बिटिया आज माता पिता के लिए अभिमान हो गई।।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular