Homeअंतर्राष्‍ट्रीयपीएम मोदी-जिंगपिंग की हुई मुलाकात,दोनों देशो में आपसी सहयोग पर बनी सहमति

पीएम मोदी-जिंगपिंग की हुई मुलाकात,दोनों देशो में आपसी सहयोग पर बनी सहमति

बड़ी खबर : चीन में चल रहे ब्रिक्स सम्मलेन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई है….1 घंटे तक चली दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद के बाद यह पहली बार हुआ है.कि इस बैठक में डोकलाम विवाद पर चर्चा तो नहीं हुई, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत के साथ पंचशील समझौते पर साथ चलने की बात कही है.चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन दोनों दुनिया की सबसे बड़े और उभरते हुए देश भी हैं.

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की बैठक के बाद विदेश सचिव एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच 1 घंटे से ज्यादा देर तक बातचीत हुई. जयशंकर ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच ब्रिक्स देशों से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई. दोनों नेताओं के बीच काफी सकारात्मक रवैये में बात हुई. दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों देशों को आपसी भरोसा बढ़ाने की जरूरत है. जयशंकर ने कहा कि इस बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर बात नहीं हुई है, लेकिन ब्रिक्स की बैठक में इस पर बात हुई थी. दोनों देशों ने बॉर्डर पर शांति बनाए रखने बात कही है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments