Homeराज्यउत्तराखण्डमोदी कैबिनेट में 75 मंत्री,जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग!

मोदी कैबिनेट में 75 मंत्री,जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग!

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट में अबतक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए 27 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 37 राज्य मंत्री बनाए हैं. इस नए फेरबदल में निर्मला सीतारमन को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर रक्षा मंत्रालय की बड़ी जिम्मेवारी दी है. सीतारमन अब तक वाणिज्य मंत्रालय संभाल रहीं थी, मार्च में मनोहर पर्रिकर द्वारा यह पद छोड़ने के बाद अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का प्रभार था.

वहीं वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सुरेश प्रभु को दी गई है. वहीं स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया है. अभी तक वह कपड़ा मंत्रालय के साथ इस विभाग का प्रभार संभाल रही थीं.

इस कैबिनेट विस्तार में राज्यवर्धन सिंह राठौर को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अब तक खेल मंत्रालय देख रहे विजय गोयल को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है.

राजनाथ सिंह- गृहमंत्रालय
सुषमा स्वराज- विदेश मंत्रालय
अरुण जेटली- वित्त और कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
निर्मला सीतारमन- रक्षा मंत्रालय
पीयूष गोयल- रेलवे, कोल
नितिन गडकरी-परिवहन, जल संसाधन, रिवर डेवलपमेंट, गंगा रिजुविनेशन
धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, स्किल डेवलपमेंट
स्मृति ईरानी- कपड़ा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
डॉ हर्ष वर्धन- साइंस एंड टेक्नॉलोजी, भू विज्ञान, पर्यावरण, वन और क्लाइमेट चेंज
सदानंद गौड़ा- स्टैटिस्टिक्स और प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन
उमा भारती- पेयजल और सफाई
राम विलास पासवान- कंज्यूमर अफेयर्स, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
मेनका गांधी- महिला एवं बाल विकास
अनंत कुमार- रसायन और उर्वरक, संसदीय मामलों के मंत्री
रवि शंकर प्रसाद- कानून, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
अशोक गजपति राजू- उड्डयन मंत्रालय
अनंत गीते- हैवी इंडस्ट्रीज और पब्लिक एंटरप्राइजेस
हरसिमरत कौर बादल- फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज
नरेंद्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास, पंचायत राज और खनन मंत्रालय
चौधरी बीरेंदर सिंह- स्टील मंत्रालय
जुअल ओरम- ट्राइबल अफेयर्स
राधा मोहन सिंह- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय और एम्पॉवरमेंट
प्रकाश जावडेकर- मानव संसाधन मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular