Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ‘ईद पर बकरा नहीं बल्कि केक काटकर मुस्लिम मनाये बकरीद’ – राजा...

‘ईद पर बकरा नहीं बल्कि केक काटकर मुस्लिम मनाये बकरीद’ – राजा रईस खान

 

 

आरएसएस से जुड़े संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने बकरीद पर मुस्लिमों से केक काट कर बकरीद मनाने को कहा है. राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के यूपी-उत्तराखंड मंच के प्रमुख राजा रईस खान ने कुरान और हदीस का हवाला देकर कहा “कहीं भी बकरीद पर भी बेजुबान जानवर कि कुर्बानी को हमारे पैगम्बर ने नहीं कहा है.

 

हमारे किसी पैगम्बर ने किसी जानवर कि कोई कुर्बानी नहीं कि है बल्कि रेहमत बरती है. दरअसल, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच बकरीद पर कुर्बानी देने के विरोध में खड़ा हो गया है.

 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यूपी के सह संयोजक खुर्शीद आगा के मुताबिक़ बकरीद में कुर्बानी को ले कर समाज में अंध विश्वास फैला है, मुसलमान अपने आपको ईमान वाला तो कहता है , लेकिन वास्तव में अल्लाह की राह पर चलने से भ्रमित हो गया है . उन्होंने कुर्बानी का विरोध करते हुए सवाल भी उठाया कि आखिर जानवरों कि कुर्बानी क्यों?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2