Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में बागियों को नहीं भा रहा है भगवा!

उत्तराखंड में बागियों को नहीं भा रहा है भगवा!

बड़ी खबर : चर्चा है की 1017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन धमाने वाले नेताओ को भगवा रंग नहीं भा रहा है क्योकि इन नेताओ का जो दबदबा कांग्रेस सरकार में रहा, इन्होने जो चाहा वो हुआ,लेकिन भाजपा का अनुशासन डंडा और संगठन के लोगो को अधिक तवज्जो मिलने की वजह यह नेता पार्टी में खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहे है…वंही भाजपा सरकार के अब तक के पांच महीने के कार्यकाल में ऐसी कई घटनाए सामने आ चुकी है..इसी बजह से सत्तारूढ़ भाजपा में अंदरखाने असंतोष बढ़ने के संकेत साफ नजर आ रहे है
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा,पूर्व केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत,यशपाल आर्य,सुबोध उनियाल, कुंवर प्रणव और सतपाल महाराज ने पार्टी को तगड़ा झटका देकर बीजेपी का दामन धाम चुके है और इनमे से कई नेता विधायक और मौजूदा भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेवारी भी सभाले हुए है लेकिन अब लगा रहा है की इन नेताओ की मौजूदा सरकार में दाल नहीं गल रही है
सरकार से नाराज मंत्री हरक सिंह रावत! 
 चर्चा है की कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत त्रिवेंद्र सरकार से नाराज चल रहे है उनको लग रहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य होने चाहिए वो विकास कार्य नहीं हो रहे है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही बयां कर रही है बताया जाता है कि कांग्रेस सरकार में जंहा हरक सिंह रावत की तूती बोलती थी उनके हस्ताक्षर के एक छोटे से कागज के टुकड़े को फरमान माना जाता था… लेकिन अब भाजपा सरकार में उनकी मनमानी नहीं चल रही है न ही सरकार में कुछ खास तवज्जो नहीं मिल रही है
हरिद्धार में वर्चस्व की लड़ाई!
वंही हरिद्धार जिले में भाजपा में मचा घमासान चरम पर है कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और भाजपा कैडर के ही मंत्री मंत्री मदन कौशिक और मेयर मनोज गर्ग के साथ हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि हरिद्धार में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के हरिद्धार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन धमाने वाले विधायक कुंवर प्रणव के बीच बढ़ी तनातनी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रही है
बताया तो यह भी जा रहा है की कॉग्रेस छोड़ भाजपा में आए नेताओ को खुलकर काम करने का मौका नहीं मिल रहा है ना ही इनके कहने पर किसी को मनचाही पोस्टिंग दिलाने का दबाव सरकार पर काम आ रहा है हलाकि यह बात अलग है की भाजपा में अनुशासन की वजह से यह नेता खुलकर कहने से बच रहे है हलाकि इनमें से कुछ नेताओ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलकर अपनी आपत्ति जताई है
कांग्रेस के हाथ लगा बड़ा मुददा!
वंही विपक्षी दल कांग्रेस को भाजपा में मचे घमासान पर बैठे बिठाए बड़ा मुददा मिल गया है…कांग्रेस भाजपा के मंत्रियो और विधायकों की आपसी लड़ाई को लेकर त्रिवेंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा में मंत्रियो की आपसी लड़ाई अगर थमी नहीं तो आने वाले दिनों में सरकार और संगठन मुश्किलें बढ़ सकती है 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2