Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड वासियो का जल्द होगा मेट्रो ट्रैन घूमने का सपना साकार,कई रूट्स...

उत्तराखंड वासियो का जल्द होगा मेट्रो ट्रैन घूमने का सपना साकार,कई रूट्स में चलेंगी मेट्रो ट्रैन!

बड़ी खबर : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोगो का मेट्रो ट्रैन में घूमने का सपना जल्द साकार होने वाला है. यही नहीं जल्द ही लोग देहरादून से हरिद्धार और हरिद्धार से ऋषिकेश तक का सफर मैट्रो ट्रैन से कर सकेंगे। देहरादून मेट्रो रेल परियोजना के तहत उत्तराखंड मेट्रो रेल कापरेरेशन (UMRC) दून से तीर्थ नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच 30 से जायदा मेट्रो स्टेशन का निर्माण करने जा रहा है. ये सभी मेट्रो स्टेशन कम दूरी पर बनाए जाएंगे. यह इसलिए क्योंकि सभी यात्री हर स्टेशन से ट्रेन को पकड सकें. इसके साथ ही UMRC ने देहरादून- हरिद्वार- ऋषिकेश के बीच मेट्रो से सफ़र करने वाले यात्रियों का सर्वे भी कर दिया है. UMRC के मुताबिक इस रूट पर प्रतिदिन डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री मेट्रो से सफ़र करेंगे.

राजधानी में मेट्रो रेल संचालन शहर के सभी इलाकों में किया जायेगा. ISBT से हरिद्वार, FRI से रायपुर, ISBT से राजपुर कंडोली के साथ ही हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच भी मेट्रो रेल शुरू होगी. पहले फ़ेज में देहरादून ISBT से राजपुर कंडोली और  हरिद्वार से ऋषिकेश तक मेट्रो के निर्माण पर UMRC ने सहमती जताई है. UMRC के अनुसार मेट्रो के फस्ट फेज में दो ट्रेन ISBT-राजपुर कंडोली रूट पर अंडरग्राउंड हो सकती हैं. मेट्रो का ट्रैक सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर वाले भाग पर फ्लाईओवर के रूप में बनाया जाएगा. इसके लिए सड़क पर पिलर बनाए जाएंगे और उसके ऊपर बने ट्रैक पर देहरादून में मेट्रो दौड़ती हुई नजर आयेगी. लेकिन UMRC शहर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि यहां ज्यादातर हिस्सों में अंडरग्राउंड ट्रैक बनाने की जरूरत पड़ सकती है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular