बिग ब्रेकिंग : बुधवार को सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कई महत्पूर्ण फैसले लिए गए है जिसमे फैसला लिया गया है की सभी मंत्री हर बुधवार ओर गुरुवार को विधानसभा में बैठेंगे और जनता की समस्या सुनकर उसका समाधान करेंगे। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट की बैठक ख़त्म होने के बाद प्रेसवार्ता में दी है1 – सप्ताह में सभी मंत्री विधानसभा में बैठेंगे दो दिन, बुद्धवार और बृहस्पतिवार ।
2 – उत्तराखण्ड सड़क सुरक्षा नियमावली में किया गया बदलाव।
3- राज्य खाद्य योजना को किया जाएगा लागू, मई 2017 से किया गया लागू।
4- असम रायफल पूर्व सैनिक कल्याण को रायपुर .45 भूमि की गई आवंटित।
5 – राज्य के सराय अधिनियम 1968 के तहत अब यूटीडीबी के अंतर्गत होंगे।
6- वाणिज्य कर विभाग का नाम विभाग का नाम बदला राज्य कर विभाग रखा नाम।
7 – मनोरंजन कर को राज्य कर विभाग में मर्ज किया।
8- मध्यान भोजन योजना में के माध्यम से राज्य के 4 जिलों में शुरू होगी योजनाएं।
विद्यार्थी होंगे लाभान्वित। देहारादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर,नैनीताल में शुरू होगी मध्यान भोजन योजना।
9-ऋषकेश-देवप्रयाग राजमार्ग में ऋषकेश से कौडियाला तक दोनों तरफ एक किलोमीटर क्षेत्र को हरिद्धार विकास प्राधिकरण में लेने का फैसला लिया गया है



