Home राज्य उत्तराखण्ड पिता ने किया रिश्तो को तार-तार,10 साल की मासूम बच्ची को बनाया...

पिता ने किया रिश्तो को तार-तार,10 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

बड़ी खबर : देहरादून में एक कलयुगी बाप ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यंहा पिता ने अपनी 10 साल मासूम बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घटना का माँ को तब पता चला, जब सुबह खून से लतपत बेटी ने रो-रो सारी आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि पीड़ित लड़की अस्पताल में भर्ती है।

दरसल नगर कोतवाली पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि धारा चौकी क्षेत्र में बिंदाल बस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी 10 साल की नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोके पर ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.. वंही पुलिस ने पीड़ित लड़की को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2