Home राज्य उत्तराखण्ड तब तीन तलाक और हलाला के चक्कर में दुनिया छोड़ चली गई...

तब तीन तलाक और हलाला के चक्कर में दुनिया छोड़ चली गई अभिनेत्री मीरा कुमारी!

फिल्‍मी दुनिया में ट्रेजडी क्‍वीन’ के नाम से मशहूर मीना कुमारी पर्दे पर अपने हर अंदाज से दर्शको की तारीफें बटोरती रहीं, लेकिन अपने जीवन में उनके साथ हुई एक घटना ने इस ‘सुपरस्‍टार’ को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़कर रख दिया था. इन दिनों देश में तीन तलाक की वैधता पर कानूनी जंग चल रही है.इस पर आज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन तलाक को असवैधानिक करार दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में केंद्र सरकार को संसद के नए कानून बनाने तक तीन तलाक पर रोक लगा दी है. बता दें कि सालों पहले मीना कुमारी उर्फ महजबीं बानो भी ‘तीन तलाक’ और ‘हलाला’ की प्रथा से गुजर चुकी हैं.
आखिर क्यों हुआ मीरा और कमाल का तलाक 

मीना कुमारी की शादी फिल्‍म ‘पाकीजा’ के निर्देशक कमाल अमरोही से हुई थी. एक बार मीना कुमारी को उनके शौहर कमाल अमरोही ने गुस्से में आकर तीन बार तलाक बाले दिया और जिससे उनका तलाक हो गया. फिर बाद में पछतावा होने पर उन्होंने मीना कुमारी से निकाह करना चाहा. लेकिन तब इस्लामी धर्म गुरुओं द्वारा बताया गया कि इसके लिए पहले मीना कुमारी का ‘हलाला’ करना पड़ेगा. तब कमाल अमरोही ने मीना कुमारी का निकाह अपने दोस्त अमान उल्ला खान से करवाया. मीना कुमारी को अपने नए शौहर के साथ हम बिस्तर होना पड़ा था और इतना सब कुछ झेलने के बाद उन्होंने अपने नए शौहर से तीन तलाक लेकर अपने पुराने शौहर कमाल अमरोही से दुबारा निकाह किया.
इसे कहते है निकाह हलाला 
वर्तमान मुस्लिम पर्सनल लॉ के प्रावधानों के अनुसार अगर किसी मुस्लिम महिला का तलाक हो चुका है और वह अपने उसी शौहर से दोबारा निकाह करना चाहती है, तो उसे पहले किसी और शख्स से शादी कर हम बिस्‍तर होना पड़ता है. इसके बाद वह इस पति से तलाक लेकर फिर से अपने पुराने पति से विवाह कर सकती है. इसे निकाह हलाला कहते हैं.
अभिनेत्री मीना कुमारी ने लिखा था, ‘ जब मुझे धर्म के नाम पर, अपने जिस्म को, किसी दूसरे मर्द को भी सौंपना पड़ा, तो फिर मुझमें और वेश्या में क्या फर्क रहा ? इस दुर्घटना ने मीना कुमारी को मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था और फिर मानसिक शांति के लिए वह शराब पीने लगीं थी. मानसिक तनाव और शराब ही उनकी अकाल मौत की वजह बनी थी और सिर्फ 39 साल की उम्र में 1972 में मीना कुमारी दुनिया छोड़ कर चली गईं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2