Homeराज्यउत्तराखण्डनीता अम्बानी के फोन कीमत में दुनिया का कोई शहर ख़रीदा जा...

नीता अम्बानी के फोन कीमत में दुनिया का कोई शहर ख़रीदा जा सकता है

 वैसे धरती पर इस वक्त आईफोन-7 से ज्यादा लेटेस्ट और महंगा मॉडल का फोन कोई नहीं है। आईफोन-7 प्लस 128 जीबी पर्ल ब्लैक वाला फोन भी 76 हजार रुपये तक आते-आते दम तोड़ देता है।वंही देश में डिजिटल क्रांति के मिशन पर जुटे रिलायंस के मुकेश अंबानी 1500 रुपये में सबसे ज्यादा फीचर वाला स्मार्टफोन ला रहे हैं। लेकिन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जो फोन इस्तेमाल करती हैं उसकी कीमत में मोबाइल फोन्स की एक पूरी की पूरी कंपनी खड़ी की जा सकती है लेकिन इससे रिलायंस की मालकिन का कुछ नहीं होने वाला! उन्होंने अपने फोन में हीरे जवाहरात जुड़वा दिए हैं और अब उनके इस फोन की कीमत हो गई है 311 करोड़ रुपये। यह रकम बस इतनी बड़ी होती है कि हिंदुस्तान का कोई छोटा-मोटा शहर खरीदा जा सकता है!
यह खास है इस फोन में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अंबानी के पास फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन 6 पिंक डायमेंड फोन है। जिसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय करेंसी की बात करे तो इसकी कीमत करीब 311 करोड़ रुपये। साल 2014 में लॉन्च हुए इस फोन को खास दुनिया के कुछ अमीर लोगों के लिए ही बनाया गया था। इस फोन को खास पिंक डायमेंड से बनाया गया है और इसकी कोटिंग खास तरह की प्लैटिनम से की गई है ताकि ये फोन टूटे-फूटे न।

वैसे नीता अंबानी को महंगे सामान रखने का शौक है, इससे पहले उनके पास 40 लाख का बैग दिखा था। सबसे महंगा घर तो वो बनवा ही चुकी हैं। कोई बता रहा था कि वो जो चश्मा लगाती हैं वो भी लाखों का है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular