
बड़ी खबर : देहरादून के आईएमए यानि भारतीय सैन्य अकादमी में दो कैडेट की मौत हुई है, कैडेट दीपक शर्मा पंजाब के भटिंडा के रहने वाले थे जबकि दूसरा कैडेट नवीन छेत्री दार्जिलिंग के रहने वाले थे ,बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान डिहाइड्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था दोनों का पोस्टमार्टम हो चुका है pm रिपोर्ट अभी नहीं आई है,
कैडेट नवीन छेत्री शनिवार को तबियत खराब होने के कारण इनको पहले सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था बाद में तबियत ज्यादा बिगड़ने पर इनको देहरादून इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर इनकी रविवार सुबह मौत हो गयी ,,वहीं शुक्रवार को ट्रेनिंग के लिए विकाशनगर गए दीपक शर्मा दोड़ते समय बेहोश हो गए जहाँ उनको लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया और वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी
