Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 13 लोगो की मौत,स्वास्थ विभाग के दावे...

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 13 लोगो की मौत,स्वास्थ विभाग के दावे फेल?

बड़ी खबर : उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है स्वास्थ्य विभाग भी स्वाइन फ्लू से निपटने के भले ही दावे कर रहा हो लेकिन स्वास्थ विभाग के दावे अभी तक खोखले साबित हो रहे हैं क्योकि स्वाइन फ्लू से अब तक प्रदेश में 13 लोगो की मौते हो चुकी है  
स्वाइन फ्लू का आलम इस कदर है कि प्रदेश में अभी तक स्वाइन फ्लू से 13 मौतें हो चुकी है और 73 से ज्यादा मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में है  अभी तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अभी तक 13 लोगो की मौते स्वास्थ्य विभाग दावों की पोल खोल रहा है ऐसा लग रहा है की स्वास्थ विभाग अभी भी चैन की बंसी बजा रहा है आलम यह है कि हर दिन स्वाइन फ्लू के पांच से 10 मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन प्रदेश के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है तो वही स्वाइन फ्लू के साथ साथ डेंगू भी अब अपना कहर दिखाने लगा है डेंगू के अब तक स्वास्थ्य बिभाग ने 1893 नमूने जांच को भेज दिए हैं जिनमे अभी तक 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग के दावे महज कोरे साबित हुए हैं क्योंकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और आने वाले दिनों में और बढ़ने का आशंका जताई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2