Homeराज्यउत्तराखण्डचोरी के गहने खरीदने वाला ज्वेलर्स,बिहार के चोरो के साथ गिरफ्तार!

चोरी के गहने खरीदने वाला ज्वेलर्स,बिहार के चोरो के साथ गिरफ्तार!

बड़ी खबर :दिन में कबाड़ बिनने के बहाने खाली घरों के ग्रील तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते करते हुए दून पुलिस ने शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने चोरो से चोरी के गहने खरीदते गढ़ी कैंट स्थित राजा ज्वेलर्स के मालिक राजा शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती के मुताबिक शहर में चोरी का बढ़ती घटनाओ के रोकधाम के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी…इस पर 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना के पर राजपुर पुलिस व एसओजी टीम ने थाना कैन्ट क्षेत्र में राजा ज्वैलर्स के पास से दो अभियुक्त व ज्वेलर्स को चोरी के गहने बेचते व खरीदते गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीमों द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह दिन के समय कबाड़ बिनने का काम करते हैं व बन्द घरों को चिन्हित करके मौका पाकर उनमें ग्रील या खिड़कियां तोड़ के चोरी करते हैं, और चोरी के गहने गोविन्द गढ़ थाना कैन्ट स्थित राजा ज्वैलर्स के मालिक राजा साह को बेचते हैं। अभियुक्त ने पूछताछ कर बताया कि उनके दो साथी बजरंगी व ननटून भी उनके साथ मिलकर बन्द घरों में चोरी करते हैं। वह अभी धोरण खास थाना राजपुर में चोरी के बाद से बिहार भाग गये हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि माह मई 2017 में खुड़बुड़ा मौहल्ले में दृगपाल सिंह पुत्र बिशन सिंह के घर पर दिन में हुई चोरी को करना भी स्वीकार किया है।
अभियुक्त मोनू ने पूछने पर बताया कि उसने और बंजरगीं व ननटून ने मिलकर वर्ष 2016 में हिंमाचल प्रदेश के शिमला में बन्द घर से 21 लाख रुपये चोरी किये थे, जिसमें मोनू उपरोक्त जेल जा चुका है और बंजरगीं व ननटून अभी तक फरार हैं। अभियुक्त लक्ष्मण साहनी उर्फ पकोड़ी ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्ष 2014 में थाना कैन्ट से तार चोरी में व वर्ष 2015 में डोईवाला से बन्द घर की चोरी में जेल जा चुका है। 
अभियुक्तों से बरामद चोरी का माल 
1) एक कड़ा पिचका हुआ पीली धातु का (2) पांच अदद अंगूठी सफेद धातु की, (3) एक अदद चेन पीली धातु की, (4) एक चेन, दो अंगूठी, एक बिछुआ सफेद धातु का (5) एक झुमका, एक टॉप्स, एक अंगूठी पीली धातु का, (6) एक मांग टीका, एक टॉप्स पीली धातु की।
थाना कोतवाली के अभिय़ोगों में बरामद कुल माल / गहने- एक सोने की चेन पीली धातु की, एक जोड़ी पायल, कान के झुमके, चांदी के सिक्के व नगदी 12000/-रु0
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments