Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने जन्मदिन पर प्रशसंको को देंगे तौफा!

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने जन्मदिन पर प्रशसंको को देंगे तौफा!

बड़ी खबर : उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी जी का आज जन्मदिन है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नरेंद्र सिंह नेगी को 68-वे जन्मदिन की शुभकानाए देते हुए उनके स्वास्थ लाभ और दीर्घायु की कामना करते हुए यह उम्मीद जताई है कि समाज हित में नेगी जी के गीतों की गंगा अविरल बहती रहेगी

हार्ट अटैक पड़ने के बाद दस दिन तक हॉस्पिटल में रहे लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और आज वो अपने जन्मदिन पर स्टेज पर वापसी करने जा रहे हैं। गढ़कला संस्कृति संस्थान सोशल बलूनी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम नेगी दा अपने प्रशंसकों के लिए गीत गा सकते है। कार्यक्रम की जिम्मेदारी उनके पुत्र कविलाश नेगी संभाल रहे हैं। नरेंद्र सिंह नेगी गीतों की प्रस्तुति तो देंगे ही, साथ ही उन पर आधारित कविता की प्रस्तुति और डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएगी। नेगी जी को उनके प्रशंसक कुछ इस अंदाज में उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे है 

उनके एक प्रशंसक ने सोशल मिडिया में लिखा है की गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी को अशेष मंगल कामनाएं। जन्मदिन की मंगल बेला पर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ। वे ऐसे ही अपने सुरों से देश दुनिया को झुमाते रहें।
किशोर सिंह ने लिखा है नरेन्द्र जी नेगी हमारे लोक गायक ही नहीं है। वे हिमालय की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। उनके जन्म दिवस पर उन्हें कोटि कोटि बधाई शुभकामनाएँ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2