“जाको राखे सांइया,मार सके ना कोई,कहावत हुई सच”

बड़ी खबर : कहते है जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत उत्तराखंड में आज सुबह हकीकत में साबित हुई जब बागेश्वर से अल्मोड़ा जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर चलते हुए अचानक पानी के सैलाब के साथ पहाड़ से नीचे की तरफ गिरने लगी पानी का बहाव इतना तेज था की पूरी की पूरी बस को चंद सेकेंडों में बहाकर ले गया लेकिन इतना बड़ा हादसा होने के बाद बस में सवार एक भी यात्री को खरोंच तक नहीं आई
बताया जा रहा है कि बागेश्वर-बरेली NH 309A पर पौड़ी बैंड के पास एक KMOU की बस जा रही थी ।कि तभी सड़क पर फैले पत्थरो,मलवे की वजह से पलटने लगी । हादसा इतना खतरनाक है कि तश्वीरें ही उस मंजर को बयान कर रही है ।बस में लगभग 20 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे है ।लेकिन इतने बड़ा हादसा होने के बावजूद भी सभी यात्री सुरक्षित है। बस करीब सड़क से 8 मीटर नीचे लुढ़की ओर उसके बाद आपदा रेस्क्यू टीम ,पुलिस मौके पर बस में सवार लोगो को निकालने का कार्य शुरू किया ।घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here