बड़ी खबर : प्रदेश में भारी बारिश के कारण टिहरी झील का जलस्तर इस बार तीन अगस्त को ही 800 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। इसके चलते टीएचडीसी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पिछले साल की बात करें तो आठ अगस्त को टिहरी झील का जलस्तर 800 मीटर से ऊपर पहुंचा था। अब अगर कुछ दिन और बारिश होती है तो झील का जलस्तर जल्द ही 815 मीटर पहुंच जाएगा। इसके बाद झील से पानी गेट खोलकर छोड़ना पड़ेगा।
झील का जलस्तर सुबह 800 मीटर दर्ज किया गया। झील के लगातार भरने के कारण अब टीएचडीसी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को भी पत्र भेजकर 800 मीटर जलस्तर होने पर सचेत कर दिया है। भागीरथी और भिलंगना नदी से झील में लगभग एक हजार क्यूमेक्स पानी आ रहा है। जबकि बांध से साढ़े पांच सौ क्यूमेक्स पानी भागीरथी नदी में छोड़ा जा रहा है। एहतियातन के तौर पर जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जलस्तर 800 मीटर होने की जानकारी दी गई है। इस संबंध में डीएम सोनिका ने बताया कि नदी तट के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। झील के आस पास बसे गावो को सूचना देने के लिये लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो को सतर्क करने का काम किया जा रहा हे। साथ ही टीएचडीसी को टिहरी झील का जलस्तर 825 तक भरने की अनुमति दी गई है।



