Homeब्रेकिंग न्यूज़आतंकी अबु दुजाना के आखिरी शब्द- मुबारक हो, घेर तो लिया पर.....

आतंकी अबु दुजाना के आखिरी शब्द- मुबारक हो, घेर तो लिया पर…..

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए लश्कर तोइबा के कमांडर ‘अबु दुजाना’ और सेना के अधिकारियों के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया हैं।

एक प्रसिद्ध अंग्रेजी अखबार के अनुसार, सेना ने एक कश्मीरी नागरिक के माध्यम से अबु दुजाना से बात करने की कोशिश की थी। इसमें सेना के अधिकारी ने आतंकी दुजाना से कहा कि उसे (दुजाना) को पाकिस्तानी एजेंसियां इस्तेमाल कर रही हैं और वह निर्दोष कश्मीरियों के बातचीत में दुजाना सेना के अधिकारी से एकदम शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहा है। जब कश्मीरी नागरिक से दुजाना से बातचीत शुरू की तो कश्मीरी ने फोन सेना के अधिकारी को दे दिया।

 

दुजाना ने अधिकारी से पूछा, ‘क्या हाल है? मैंने कहा, क्या हाल है?’ इसके बाद आर्मी ऑफिसर ने दुजाना से कहा, ‘हमारा हाल छोड़ दुजाना, तू सरेंडर क्यों नहीं कर देता। तुने इस लड़की से शादी की है, और तू जो इसके साथ कर रहा है, वह ठीक नहीं है। वह निर्दोष कश्मीरियों के ‘लिए परेशानी का पर्याय बन चुका है, लेकिन इसका दुजाना पर कोई असर नहीं हुआ। दुजाना ने कहा, ‘हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं। जिसको गेम खेलना है खेले, कभी हम आगे, कभी आप। आज आपने पकड़ लिया, मुबारक हो आपको। जिसको जो करना है कर लो।’ उसने आगे आर्मी ऑफिसर से कहा, ‘मैं सरेंडर नहीं कर सकता। जो मेरी किस्मत में लिखा है वही होगा। अल्लाह वही करेगा, ठीक है?’

इसके बाद अंजाम यह हुआ की सुरक्षा बलों के हाथो आतंकवादी मारा गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments