बड़ी/खबर : बिहारीगढ़ इलाके में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहें बदमाशों और पुलिस की आमने सामने की मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया है… जबकि अन्य बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए. पकड़ा गया बदमाश के ऊपर 12 हज़ार का इनाम घोषित है पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग कर रही है
*सहारनपुर की क्राइम ब्रांचटीम के साथ थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने सयुक्त रूप से बिहारीगढ़ क्षेत्र में तकी पुर मोड़ के पास लूट की बाइक पर भाग रहें दो बदमाशो को काम्बिंग कर घेर लिया, जंगल में बदमाशों ने घिरता देख पुलिस पर अंधाधुंद गोलिया बरसानी शुरू कर दी पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में आमने सामने होकर गोलिया चलायी, उक्त मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, 12 हज़ार का इनामी बदमाश है जिसके पैर में गोली लगी है, घयाल बदमाश का नाम सग़ीर पुत्र सकूर निवासी पेदलोकर थाना बेहट बताया जा रहा है, बदमाश का अन्य साथी जंगल मे पिस्टल छोड़कर फ़रार हो गया, पुलिस ने गिरफ़्तार बदमाश के क़ब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये है, एसएसपी ने मौके पर पहुँचकर लिया पूरे घटनाक्रम का संज्ञान साथ ही जिला अस्पताल पहुँचकर घायल बदमाश से पूछताछ भी की



