Homeराज्यउत्तराखण्ड"त्रिवेंद्र सिंह रावत बेबस मुख्यमंत्री : हरीश रावत"

“त्रिवेंद्र सिंह रावत बेबस मुख्यमंत्री : हरीश रावत”

बड़ी खबर :उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौजूदा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बेबस मुख्यमंत्री बताते हुए अपनी ही पार्टी में काम करने की आजादी मांगने का आरोप लगाया है उन्होंने कहना है की केंद्र व  प्रदेश भाजपा संगठन के दबाव में प्रदेश के विकास के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुलकर फैसला नहीं ले पा रहे है
देहरादून कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में किसानों की आत्महत्या के मुददे पर बोले पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा की उन्हें इस बात का दुःख है की सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने बयानों में कहा है की किसानों ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा,यह बयान बड़ा हास्यास्पद है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी के साम्प्रदायिकता भारत छोड़ो नारे को हास्यास्पद बताया है।  उन्होंने कहा है की बीजेपी और संघ परिवार जब तक अपने साम्प्रदायिक ब्रांडों को बंद नहीं करते तब तक यह नारा बेईमानी साबित होगा।
हरीश रावत का कहना है की गौ-रक्षक, हिन्दू युवा वाहिनी और बजरंग दल जैसे संगठन घृणा फैलाने का काम कर रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कटाक्ष करते हुए कहा जिस साम्प्रदायिकता के जिन्न को बीजेपी ने खड़ा किया है अब बोतल में बंद करना उनकी जिम्मेदारी है
वंही उत्तराखंड के बाराहोती में भारत की सीमा में चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर बोले हरीश रावत का कहना है की राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे है।की आखिर राष्टीय सुरक्षा पर केंद्र बयान क्यों नहीं दे रहा है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments