Homeअंतर्राष्‍ट्रीयशोक में डूबी दुनिया - महज 41 वर्ष की उम्र में दुनिया...

शोक में डूबी दुनिया – महज 41 वर्ष की उम्र में दुनिया को किया अलविदा !


‘लिंकिन पार्क’ के लीड सिंगर चेस्टर बेनिंगटन ने अपने निजी आवास में फंदे से लटक कर , आत्महत्या कर दुनिया भर के संगीत प्रेमियों और फैंस को सदमे में डाल दिया है । महज 41 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिंगर ने ‘नम’ और ‘समवेयर आय बिलॉन्ग’ जैसे गानों से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया था । वह दो बार जर्मन पुरस्कार जीत चुके हैं ।

खबरों की माने तो , चेस्टर का परिवार शहर से बाहर था और वो अपने किसी सहकर्मी के साथ लॉस एंजेलिस के पास अपने घर में थे। चेस्‍टर की मौत की खबर ‘लिंकिन पार्क’ के गिटारिस्‍ट और गीतकार माइक शिनोडा ने ट्वीट कर साझा किया। चेस्‍टर की मौत के बाद रिहना, पॉल स्‍टैनली और ड्वेन जॉनसन जैसे सितारों ने भी , उन्‍हें ट्वीटर पर श्रद्धांजलि दी । आप को बता दे इनका बैंड इस समय अपनी नई म्यूजिक एल्बम ‘वन मोर लाईट‘ की प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर पर हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular