देहरादून : ब्रेकिंग
पिछले तीन सालो से ड्राइवर-कंडक्टरो की नई भर्तीया न होने से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसे धूल फांक रही है यही नहीं रोडवेज के विभिन्न डिपो में रोजाना लाखो रूपए कमा कर देने वाली यह दो सो बसे कई महीनो से खड़े खड़े ख़राब हो रही है हालत यह है की रोडवेज के घाटे में होने की कारण भी साफ नजर आ रहे है अगर देहरादून रोडवेज डिपो की बात करे तो हरिद्वार रोड स्थित पर्वतीय डिपो में 16 बेस , ग्रामीण डिपो में 12 , जेएनएनयूआरएम में 12 ,और डीलक्स डिपो में पांच ऐसी बसे कई महीनो से खड़ी है यह हाल है राजधानी के रोडवेज डिपो का ,,जबकि अन्य जनपदों के रोडवेज डिपो में भी दर्जनों बसे खड़ी है 200 बसों के न चलने के कारण रोडवेज को रोजाना 30 लाख का नुकशान हो रहा है हलाकि रोडवेज के आला अधिकारियो के मुताबिक रोडवेज में ड्राइवर-कंडेक्टरो की नई भर्ती के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है लेकिन भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है



