Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री रावत ने नई टिहरी में सेवा केंद्र का दिया उद्घाटन

मुख्यमंत्री रावत ने नई टिहरी में सेवा केंद्र का दिया उद्घाटन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा कि राज्य में करीब एक लाख लोगों को बाबा रामदेव और उनके संस्थानों के जरिए रोजगार मिला है। उनके द्वारा रविवार को नई टिहरी में पतंजली सेवा केंद्र और संस्कृत गुरुकुल का उद्घाटन किया गया।

बाबा रामदेव और पतंजलि के माध्यम से उत्तराखंड के लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने अगले पांच वर्षों में 5 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने अपने संस्थानों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास में योगदान दिया है।
2013 की आपदा में अनाथ बच्चों को पतंजलि सेवा केंद्र में रखा गया है और 15,000 रुपये हर महीने उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular