Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिली NH 74 से जुडी गुम हुई...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिली NH 74 से जुडी गुम हुई फाइलें?

उधमसिंह नगर पुलिस ने जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम (143) की फाइलों जिसमे संभवतः नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में 356 करोड़ के मुआवजा घोटाले की फाइलें भी हो सकती हैं के साथ पुलिस ने पूर्व पेशकार को गिरफ्तार किया है, ज्यात हो की यह सभी फाइल एसडीएम कार्यालय से गायब हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी के पास से करोड़ों की संपत्ति के भूमि अभिलेख, सोने-चांदी की ज्वैलरी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि NH-74 चौड़ीकरण में मुआवजे से संबंधित 20 फाइलें पांच माह पूर्व एसडीएम कार्यालय से गुम हैं। जिनकी जांच और खोजबीन पुलिस कर रही थी कल मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने ठाकुरद्वारा चुंगी से पूर्व पेशकार को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने जसपुर तहसील की 123, बाजपुर की 66 तथा खटीमा से संबंधित बेदखली की 12 पत्रवालियां बरामद कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments