Homeखेल-कूदक्रिकेटभारतीय धुरंधरों ने किया पाकिस्तान को चारो खाने चित

भारतीय धुरंधरों ने किया पाकिस्तान को चारो खाने चित

भारतीय धुरंधरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को चारो खाने चित कर दिया है। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन के अर्धशतक और कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह के ताबरतोड़ चौके चक्कोंकी बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को इंग्लैंड में वर्षा से बाधित चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 124 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर बनाया। लंच ब्रेक के बाद बारिश आने की वजह से पाकिस्तान के लिए संशोधित लक्ष्य 41 ओवर में 289 रन का कर दिया गया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पाक टीम को 33.4 ओवर में सिर्फ 164 रन पर ढेर कर शानदार जीत दर्ज की।

यह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular