Homeराज्यउत्तराखण्डसाहसी पर्यटन पर सरकार मेहरबान, राफ्टिंग को किया करमुक्त

साहसी पर्यटन पर सरकार मेहरबान, राफ्टिंग को किया करमुक्त

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, लेकिन देवभूमि होने के साथ साथ उत्तराखंड की पहचान और भी बहुत सी चीजों से होती है, ऋषिकेश को विश्व में योग कैपिटल ऑफ़ थे वर्ल्ड कहा जाता है और यही ऋषिकेश साहसी पर्यटन के जुनूनी लोगो के लिए सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है.

पिछले 15 वर्षो से जिस तरह से यहाँ रिवर राफ्टिंग का क्रेज बढ़ा है वह देखते ही बनता है, इसके पीछे बहुत से लोगो की मेहनत है जिन्होंने कम साधन के बावजूद यहाँ आये सेलानियो को रोमांच का ऐसा अवसर दिया जिसे वह ताउम्र नहीं भूल पाते और यही रोमांच उन्हें बार बार ऋषिकेश की तरफ खींच कर ले आता है.

जी हाँ प्रदेश सरकार ने अब रिवर राफ्टिंग को कर मुक्त करने का निर्णय लिया है और यह निर्णय इस काम से जुड़े लोगो के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है. उम्मीद है मंत्रिमंडल के इस फैसले से प्रदेश में साहसी पर्यटन में इजाफा होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular