Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आई.सी.डी.एस. के लिए 589 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी, आंगनवाड़ी के...

आई.सी.डी.एस. के लिए 589 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी, आंगनवाड़ी के अच्छे दिन आयेंगे

मुख्य सचिव श्री एस रामास्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग, उत्तराखंड,  (आई.सी.डी.एस.) की 589 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

फाइल फोटो : श्रीमती राधा रतूड़ी
फाइल फोटो : श्रीमती राधा रतूड़ी

तय किया गया कि आई.सी.डी.एस. पाठ्यक्रम सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया जाएगा। 1500 आंगनबाड़ी केंद्रो का भवन निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। स्वच्छता अभियान के तहत केंद्रों में बेबी फ्रेंडली शौचालय बनेंगे।

प्रमुख सचिव आई.सी.डी.एस. श्रीमती राधा रतूड़ी ने बताया कि रुद्रपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए महिला छात्रावास बनाया जाएगा। भूमि उपलब्ध है। कार्य योजना का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है।

इसके साथ ही केंद्रों में पका हुआ भोजन देने के लिए LPG का प्रस्ताव किया गया है। लाभार्थियों की संख्या बढ़ने से अनुपूरक बजट में 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2