Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पर्यटन को बढ़ाने के लिए नैनीताल में शुरू हुआ ‘गवर्नर्स कप गोल्फ...

पर्यटन को बढ़ाने के लिए नैनीताल में शुरू हुआ ‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 2017’,

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ के के पॉल ने नैनीताल राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 15वें “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 2017’’ का टी-आॅफ शाॅट खेलकर, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने टूर्नामेंट को आयोजित किये जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मीडिया को भी सम्बोधित किया।

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ के के पॉल
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ के के पॉल ने नैनीताल राजभवन में गोल्फ खेलते हुए

राज्यपाल ने प्रति वर्ष प्रतियोगिता में बढ़ते खिलाड़ियों की संख्या को नैनीताल गोल्फ के लिए प्रसन्नता का विषय बताया। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ को बढ़ावा दिये जाने के लिए इंडियन गोल्फ एसोसिएशन और उत्तराखंड गोल्फ क्लब एक साथ मिलकर उत्तराखंड में गोल्फ को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे।

वहीं गोल्फ पर्यटन को बढ़ाने के लिए मददगार सिद्ध होगा। गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखंड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक “विशिष्ट पर्यटक स्थल’’ के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार होगा।
उन्होंने कहा कि वे राजभवन गोल्फ कोर्स को गोल्फ के शौकीन खिलाडियों और पर्यटकों के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2