देहरादून वासियों के लिए अच्छी खबर है, शहरी विकास मंत्री और देहरादून के प्रभारी मदन कौशिक देहरादून की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के जिस संकल्प के साथ खुद सड़क पर उतरे थे, उसका आगाज़ हो चुका है।

अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये गये अभियान के प्रथम चरण चरण में शामिल घंटाघर से आइएसबीटी मार्ग पर दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने के साथ ही फुटपाथ, नाला, रेलिंग आदि निर्माण के लिए शहरी विकास मंत्री ने 637 करोड़ रुपये स्वीकृत करा लिए हैं।
यह राशि शहरी विकास मंत्री के बुधवार शाम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के दौरान स्वीकृत कराई।
ऐसे बदलेगा देहरादून
’घंटाघर से प्रिंस चौक: फुटपाथ, नाली व रेलिंग निर्माण ।
’प्रिंस चौक से निरंजनपुर सब्जी मंडी: वर्षा जल की निकासी की व्यवस्था, फुटपाथ, नाला व डिवाइडर मरम्मत/निर्माण ।
’निरंजनपुर सब्जी मंडी से शिमला बाईपास तिराहा: फुटपाथ व वर्षा जल निकासी की व्यवस्था ।


