उत्तराखंड शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़े में नया मोड़

शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से ही शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा महकमे को इस मामले में सीबीआइ या विजिलेंस जांच की सिफारिश करनी पड़ी। बेसिक शिक्षा में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए नियुक्ति की कुल 79 शिकायतें मिलने के बाद अब तक 34 शिक्षकों को जांच के बाद बर्खास्त भी किया जा चुका है। इनमे से अधिकतर मामले ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जिलों के हैं।

और अब बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में अब प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच विजिलेंस के बजाए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) करेगी। सरकार ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। शासनादेश एक-दो दिन में जारी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here