उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए आज रात 74 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। शशि प्रकाश गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है जबकि देबाशीष पंडा को प्रमुख सचिव :गृह: के पद से हटा दिया गया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रमुख सचिव (राजस्व) एवं राहत आयुक्त अरविन्द कुमार को पंडा की जगह नया प्रमुख सचिव (गृह) बनाया गया है। पंडा को नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश का स्थानिक आयुक्त बनाकर भेजा गया है।’’
वहीं कई जिलों के डीएम के रूप में नए अफसरों पर योगी सरकार ने भरोसा दिखाया है साथ ही चर्चित अधिकारी सदाकांत को अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा भाषा विभाग से हटा दिया गया है। वहीं अखिलेश सरकार के कई दागी व जुगाड़ू अफसरों को हटाने के बाद योगी सरकार ने इस बार भी कही मौका नहीं दिया है।
नीचे देखें किस आधिकारी पर योगी सरकार ने किस हद तक जताया है भरोसा, जबकि किन अफसरों को किया है किनारे-





