Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की...

उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या

उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद लग रहे है, आज बाजपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गयी, महिला का शब् आंगन में लहू लुहान अवस्था में मिला।

हत्याकांड का पता तब चला जब मृतका के बच्चे स्कूल से घर लौटे, कई बार दरवाज़ा खटखटाने के बाद भी जब माँ का कोई जवाब न मिला तो पड़ोसियों को बुलाया, जैसे तैसे आस-पड़ोस वालों से गेट खुलवाया। गेट खुलते ही जिसने भी नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

ग्राम पंचायत मुड़िया पिस्तौर देहात स्थित सिंह कालोनी में मूल रूप से ग्राम मझरा टांडा बादली रामपुर (उप्र) सुरेश कुमार यादव परिवार सहित रहते हैं। प्रतिदिन की भांति सुरेश राज एक्स-रे पर कार्य करने चले गए।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ बीएस चौहान, कोतवाल वीडी उनियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो हत्या के बाद कमरा धुला हुआ मिला, मृतिका के वस्त्र पीछे से फटे हुए थे। सिर में धारदार हथियार से वार कर तथा गला घोट कर हत्या किया जाना नजर आ रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र के अनुसार फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। हत्या की स्थिति बता रही है कि यह प्लानिंग मर्डर हो सकता है। पति की भूमिका भी जांच के दायरे में है । पुलिस के अनुसार जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।

जब CM रावत के सामने बैठे प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधिकक्ष और जनपदीय अधिकारी …

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments