Homeराष्ट्रीयजानिए, जाधव मामले में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने ली कितनी फीस

जानिए, जाधव मामले में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने ली कितनी फीस

आप सोच रहे होंगे कि इंटरनेशनल कोर्ट में कुलभूषण जाधव के मामले पर भारत की पैरवी करने के बदले सीनियर वकील हरीश साल्वे को भी अच्छी खासी रकम मिली होगी.

सोशल मीडिया में एक व्यक्ति की टिप्पणी का जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लिखा है कि कुलभूषण केस में हरीश साल्वे ने मात्र एक रुपया फ़ीस ली है.

जी हाँ, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मिली सजा के खिलाफ पैरवी कर रहे हरीश साल्वे ने महज एक रुपये की फीस ली है।

हरीश साल्वे का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 1956 में हुआ था. यहीं कॉमर्स में ग्रैजुएट होने के बाद साल्वे ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई शुरु की. सीए बनने के बाद वे टैक्सेशन स्पेशलिस्ट बने. साल्वे को वकील बनने की प्रेरणा भारतीय कानूनविद और अर्थशास्त्री नानाभोय पालकीवाला से मिली. उन्होंने अपने लीगल करियर की शुरुआत 1980 में की थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments